Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

टैंगरा हत्याकांड : परिवार की दो बहुएं और किशोरी की हत्या का आरोप छोटे भाई पर, बड़े भाई ने पुलिस को दी जानकारी

प्रणय दे ने पुलिस से कहा कि घटना वाले दिन वह घर के ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास बैठा हुआ था। तभी डेढ़ घंटे बाद उसका छोटा भाई प्रसून खून से सने कपड़ों में आया और बोला, "काम खत्म।"

03 Mar 2025

टैंगरा हत्याकांड : परिवार की दो बहुएं और किशोरी की हत्या का आरोप छोटे भाई पर, बड़े भाई ने पुलिस को दी जानकारी

कोलकाता। कोलकाता के टैंगरा इलाके में दे परिवार की दो बहुएं और एक किशोरी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिवार के बड़े बेटे प्रणय दे ने पुलिस को बताया है कि उसके छोटे भाई प्रसून दे ने ही इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, यह हत्याकांड करीब डेढ़ घंटे चला और इसमें दो महिलाओं और एक किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

प्रणय दे ने पुलिस से कहा कि घटना वाले दिन वह घर के ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास बैठा हुआ था। तभी डेढ़ घंटे बाद उसका छोटा भाई प्रसून खून से सने कपड़ों में आया और बोला, "काम खत्म।" प्रणय का दावा है कि उसने अपने भाई को समझाया था कि परिवार के सभी लोगों को 'मुक्ति' देनी चाहिए। इसके बाद प्रसून तीसरी मंजिल से पेपर कटर चाकू लेकर आया और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

सोशल मीडिया से सीखा हत्या का तरीका

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले प्रसून ने सोशल मीडिया पर खोजबीन कर यह सीखा कि नसें किस तरह काटी जाती हैं। इसके बाद उसने एक-एक कर घर की दोनों बहुएं, सुलेश्ना और रोमी, के हाथ की नसें और गला काट दिया। वहीं, अपनी बेटी प्रियंबदा की हत्या उसने गला दबाकर की।

हत्या के बाद गिरफ्तार हुए प्रसून ने पुलिस को बताया कि दोनों बहुओं ने पहले खुद ही अपनी नसें काटने की कोशिश की थी। जब वे मर नहीं पाईं तो उसने उनकी मदद की। वहीं, बेटी प्रियंबदा की हत्या को लेकर उसने कहा कि वह इसमें शामिल नहीं था, बल्कि हो सकता है कि उसे प्रणय ने तकिए से दबाकर मार डाला हो। दूसरी ओर, प्रणय ने साफ कहा कि तीनों हत्याएं उसके छोटे भाई प्रसून ने की हैं।

फिलहाल दोनों भाई अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि सोशल मीडिया गतिविधियों और हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टैंगरा हत्याकांड : परिवार की दो बहुएं और किशोरी की हत्या का
प्रणय दे ने पुलिस से कहा कि घटना वाले दिन वह घर के ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास बैठा हुआ था। तभी डेढ़ घंटे बाद उसका छोटा भाई प्रसून खून से सने कपड़ों में आय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News